rajasthanone Logo
Bharatpur Water Crisis: भरतपुर के सुभाष नगर कॉलोनी में पिछले 6 दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोगों में खूब गुस्सा है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है। 

Bharatpur Water Crisis: वर्तमान में पूरा भरतपुर पानी की समस्याओं से जूझ रहा है और ऐसा ही कुछ हाल सुभाष नगर कॉलोनी के शमशान के सामने वाली गली का है, जहां पिछले 6 दिनों से पानी नहीं आ रहा है और इसको लेकर लोगों में खूब गुस्सा है। लोकल लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गैस पाइपलाइन डालने के क्रम में पानी का पाइपलाइन तोड़ दिया गया और उसे अभी तक रिपेयर नहीं किया गया है, जिसके कारण कि हमें पानी नहीं मिल रहा है।

नाली का पानी हो रहा घर में सप्लाई 

 मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है, सिर्फ मजदूर काम कर रहे थे। लोगों का कहना है कि यह पानी की समस्या नई नहीं है। 20-25 दिन पहले ही पानी का पाइपलाइन में नाले के पास टूट गया था, जिसके कारण नाल मिक्स पानी घरों में सप्लाई हो रहा था। शिकायत करने के बावजूद इसका कोई समाधान नहीं मिला और इससे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी बहुत प्रभावित हो रही है। 

आधा भरतपुर पानी की समस्याओं से है परेशान

क्योंकि बूढ़े बुजुर्ग, छात्र, घर में महिलाएं पानी की जरूरत हर किसी को होती है। चाहे घर के कामकाज के लिए, कपड़े धोने के लिए या फिर नहाने के लिए पानी के बिना सब ठप है और इसी को लेकर सुभाष नगर कॉलोनी के शमशान के सामने वाली गली में रहने वाले सभी लोगों ने गुस्सा दिखाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि सिर्फ सुभाष नगर कॉलोनी नहीं है, बल्कि बंध बरैठा पंप से भरतपुर के जितने भी इलाके में पानी जा रहे थे कहीं भी पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है। इसका कारण है कि पाइपलाइन टूट चुकी है।

भरतपुर प्रशासन की बड़ी लापरवाही

 ऐसे में पिछले करीब 10 दिन से भरतपुर का एक बड़ा हिस्सा पानी की समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका है। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि राजस्थान सरकार ने 2025 26 बजट में मलह हैड वर्कर्स से बंध बरैठा के बीच पानी की पाइपलाइन चेंज करने की घोषणा की थी, लेकिन भरतपुर प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए अभी तक इस पर काम शुरू भी नहीं किया है। इसी कारण से भरतपुर के लोग पानी से वंचित हैं। 

5379487