rajasthanone Logo
Winter Recipe: लहसुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। ऐसे में आप लहसुन का पराठा बनाकार खा सकते हैं।

Winter Recipe: सर्दियों के मौसम में खाने का मजा ही अलग होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग पराठे, पकौौड़े, कचौरी जैसी चीज खाना पसंद करते हैं। वहीं लोगों के घर में आलू के पराठे, गोभी के पराठे ज्यादा खाए जाते हैं। ऐसे में आप लहसुन का पराठा भी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट देने में भी मदद करता है। साथ ही इस पराठे को बनाना बहुत ही आसान होता है। लहसुन में कई औषधि गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी लाभकारी होते हैं। आज हम आपको लहसुन का पराठा बनाना बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर लहसुन का पराठा बना सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट में लहसुन का पराठा एंजॉय कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं लहसुन का पराठा बनाने का तरीका।
सामग्री
गेहूं का आटा - दो कप 
लहसुन - 12 कलियां 
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई 
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच 
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
घी - पराठे सेंकने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आटे में कटे हुए लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसाले और नमक डालतर मुलायम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप आटे की छोटे-छोटे लोईयां लें और बेलन से पराठा बेल लें।
- फिर आप तवे पर पराठा डालें और इसे घी लगाकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें।
आपका गरमा गरम लहसुन का पराठा बनकर तैयार है। इसे आप दही या अचार के साथ परोसें।
इन बातों का रखें ख्याल
- आटा गूंथते वक्त ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए और न ही ज्यादा ढीला। मुलायम और चिकना आटे से पराठे एकदम सॉफ्ट और फूले हुए बनते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: बाजरे की राब से करें दिन की शुरूआत और शरीर को बनाएं एनर्जेटिक
- पराठों को आप मीडियम आंच पर ही सेंके ताकि पराठे दोनों तरफ से अच्छी तरीके से सिक जाए। तेज आंच पर पराठे सेंकने से पराठे जल जाते हैं और अंदर से कच्चा भी रहते हैं।

5379487