Winter Recipe: सर्दियों में हरी मटर मार्केट में आसानी से मिल जाती है। वहीं इसका सेवन ठंड के मौसम में ज्यादा किया जाता है। जहां कुछ लोग मटर की कचौड़ी बनाकर खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग मटर की सब्जी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही झटपट बनने वाली रेसिपी मटर पुलाव के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। यह खाने में भी बहुत टेस्टी होती है। आज हम आपको इस लेख में मटर पुलाव बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप उसे खुद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मटर पुलाव बनाने की रेसिपी।
सामग्री
तेल- दो चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
सौंफ - आधा चम्मच
दालचीनी - 1 इंच
काली मिर्च - 4
बड़ी इलायची - 1
चावल - 1 गिलास
अदरक,लहसुन का पेस्ट -एक चम्मच
मटर - दो कप
प्याज- 1
हरी मिर्च-2
नमक- स्वाद अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करें।
- इसके इसमें आप जीरा, काली मिर्च दालचीनी और बड़ी इलायची डाल के चटका लें।
- इसके बाद इसमें आप सौंफ डालें।
- फिर इसमें प्याज काट कर डाल दें।
- इसमें आप हरी मिर्च ऐड करें और फिर इसे कुछ सेकेंड के लिए चलाएं।।
- इसके बाद इसमें आप अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे 1 मिनट के लिए चलाएं।
- अब आपको इसमें टमाटर डालना है। टमाटर डालने के बाद इसमें आप नमक डाल दें।
-सभी के मसाले के भुन जाने के बाद इसमें आप मटर डाल दें। 2 मिनट के पकने के बाद इसमें आप पानी डालें और चावल डाल दें।
- पानी में उबाल आने के बाद इसमें आप चावल डाल दें और मटर दाल दे इसके बाद आप ढक्कन बंद कर दे और दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपके मटर पुलाव बनकर तैयार हैं। इसे आप चटनी और के रायते के साथ गरम-गरम चेककरें।









