rajasthanone Logo
Easy Roasting Tips: आज हम कुकर में शकरकंद भूनने का तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको पानी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Easy Roasting Tips: सर्दियों में ज्यादातर घरों में शकरकंद का सेवन किया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको भूनकर खाने से स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।  शकंरकंद अंगीठी या कोयले पर भूनने से इसका स्वाद सौंधा-सौंधा हो जाता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि इसे कैसे भून कर खाएं। इस बीच आज हम आपके लिए कुकर में शकरकंद भूनने का तरीका लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इसे बिना पानी में कुकर की भून सकते हैं, तो चलिए जानते हैं शकरकंद भूनने का आसान तरीका।

आइए जानते हैं शकरकंद भूनने का तरीका।
- इसके लिए आप सबसे पहले शकरकंद को पानी से अच्छी तरीके से धो ले, ताकि इसे सारी मिट्टी साफ हो जाए।
- इसके बाद आप शकरकंद को किसी कपड़े से साफ करके पानी सुखा दें।
- फिर आप चाकू की मदद से इसमें हल्के छेद कर दें।
- अब आप कुकर में नीचे तले में नमक की एक मोटी परत बिछा दें। जिस शकरकंद जले नहीं। 
- इसके बाद आप कूकर को गर्म करें और 5 से 10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें।
- कुकर की सीटी और रबड़ निकाल दें।
- फिर आप नमक की परत ऊपर रख दें, कुकर में शकरकंद रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें की कोई शकरकंद एक दूसरे के ऊपर न हो।
- शकर कंद की आपको सिंगल लेयर ही रखनी है।
- फिर आप कुकर का ढक्कन लगाकर बंद कर दें और गैस की फ्लेम हल्की कर दें।
- इसे आप 15 से 20 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- फिर आप 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और फिर ढक्कन खोलकर देखें, आपकी शकरकंद बिल्कुल भुनी हुई नजर आएगी।
- इसे आप निकाल कर छीलकर काट लें। इस पर चाट मसाला, काला नमक, नींबू डालकर गर्मागर्म खाएं।

इन बातों का रखें ख्याल 

अगर आपके पास नमक का यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप शकरकंद को फॉइल पेपर में भी लपेटकर भून सकते हैं। शकरकंद भून कर खाने में जो स्वाद आएगा वह पानी में उबली हुई शकरकंद में नहीं आता है। इस ट्रिक से शकरकंद भूनकर खा सकते हैं।

5379487