rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ चना दाल की बहुत ही टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जिसे खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

Veg Recipe:बारिश के मौसम में ज्यादातर घरों में कचौड़ियों का सेवन किया जाता है। वहीं, इसके लिए अक्सर लोग आलू की कचौड़ी बनाकर खाते हैं, क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान होता है। लेकिन आपको बता दें कि क्या आपने कभी चना दाल से तैयार पूरी खाई है? इसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं। आज हम आपको चना दाल की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

ऐसे बनाएं पूरी

- सबसे पहले चना दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। चाहें तो आप इसे रातभर भी भिगो सकते हैं। फिर इसे अच्छी तरह धोकर मिक्सर जार में डालें।
- इसके बाद इसमें सौंफ, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें। इसके बाद इस मिक्सचर को एक बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें दो बड़े चम्मच सूजी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें एक-एक चम्मच काली मिर्च, अजवाइन, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला दें।
-फिर  एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का गर्म करें। इसमें राई का तड़का लगाएं और दाल वाले मिश्रण को डालकर कुछ देर भून लें। इसके बाद इसमें हरा धनिया डाल दें।

यह भी पढ़ें- Urad Dal Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा, हर कोई करेगा तारीफ
- अब इस मिक्सचर में आवश्यकता अनुसार गेहूं का आटा मिलाएं। दाल और आटे को मिलाकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लें। आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें और सुनहरा होने तक तल लें। यदि चाहें तो इसे पराठे की तरह भी बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट चना दाल कचौड़ी बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

5379487