rajasthanone Logo
Mango Ice Tea: गर्मी के मौसम में अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी पीना चाहते हैं, तो आप  मैंगो आइस टी का स्वाद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे तैयार किया जाए? 

Mango Ice Tea: गर्मियों के मौसम में खाना खाने का खास मन नहीं करता। हालांकि सुबह हो या शाम ठंडी-ठंडी ड्रिंक की तलब लग ही जाती है। ऐसे में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक मिल जाए, तो उसकी क्या ही बात हो। लोगों को गर्मी के मौसम में आम खाना बहुत पसंद होता है और चाय प्रेमी चाय भी नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में मैंगो आइस टी का स्वाद ले सकते हैं। इसमें आपको चाय और आम दोनों का स्वाद एक साथ मिलेगा।

मैंगो आइस टी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो न केवल आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि आम के रसीले स्वाद और आइस टी की ठंडक को साथ में घोलकर मूड फ्रेश कर देगा। अगर आप भी सॉफ्ट ड्रिंक की जगह कुछ हेल्दी या देसी फ्लेवर वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो मैंगो आइसक्रीम एक अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते हैं मैंगो आइस टी कैसे तैयार की जाती है?

आइस टी बनाने के लिए सामग्री

मैंगो आइस टी बनाने के लिए आपको आधा कप आम का गूदा (Mango Pulp) लेना है। इसके साथ ही 2 कप पानी, 1 चमच काली चाय की पत्तियां, 1 चमच नींबू का रस, कुछ बर्फ के टुकड़े , कुछ पुदीने की पत्तियां  और स्वाद के लिए चीनी या शहद लेना है। 

कैसे तैयार करें आइस टी?

मैंगो आइस टी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पेन में पानी उबालना है और उसमें चाय की एक चम्मच पत्ती डालकर 2 से 3 मिनट तक उबालने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद इसे छानकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब कटे हुए आम को मिक्सर में डालकर स्मूदी तैयार कर लें। अब एक जग में ठंडी की हुई चाय, आम की स्मूदी, नींबू का रस, शहद या फिर चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब एक गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और उस पर मैंगो आइस टी डालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें। 

आइस टी पीने के फायदे

  • मैंगो आइस टी पीने के कई सारे शारीरिक फायदे होते हैं।
  • यह गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखती है।
  • बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करती है।
  • इसमें किसी भी तरीके के प्रिजर्वेटिव या फिर आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं होते, जिसके कारण इसमें नेचुरल फ्लेवर आता है और ये शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता।
  • यह एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। आम और चाय दोनों मिलकर शरीर को एनर्जी देते हैं। 

ये भी पढ़ें: कुकर में बनाएं राजस्थान की मशहूर दाल - बाटी.. उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जल्दी नोट कर लें रेसिपी

5379487