rajasthanone Logo
How To Make Tapri Wali Chai: आज हम इस लेख में जानेंगे घर पर टपरी वाली चाय बनाने की आसान रेसिपी, जो आपके मौसम के मजे को दोगुना कर देगी।

How To Make Tapri Wali Chai: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा याद चाय की आती है। वहीं लोग खिड़की के पास बैठकर चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। बरसात के मौसम में अगर मनपसंद  चाय मिल जाएं, तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। ज्यादातर लोग इस मौसम में चाय का मजा लेने के लिए बाहर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप घर पर भी टपरी वाली चाय बना सकते हैं, क्योंकि यह इस मौसम के लिए परफेक्ट हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ टिप्स बताएंगे, जो आपके घर में बनने वाली चाय को भी टपरी जैसा स्वाद दे देंगी। तो चलिए जानते हैं जबरदस्त चाय बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

दूध - 1 कप
अदरक - 1 टुकड़ा
इलायची - 2 
चाय पत्ती - 2 चम्मच
चीनी - स्वादानुसार

विधि
-टपरी स्टाइल चाय बनाने के लिए सबसे पहले इलायची को अच्छी तरह कूट लें। फिर अदरक को भी अच्छे से कूट लें। ऐसा करने से चाय का स्वाद एकदम टपरी वाला आता है। 
- अब एक पैन में पानी डालें और उसमें कुटी हुई इलायची और अदरक डालकर उबाल लें, ताकि उनका स्वाद पानी में अच्छी तरह उतर जाए।
- इसके बाद इसमें दूध डालें और एक उबाल आने दें। अब इसमें चीनी और चाय पत्ती डाल दें। इसे धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। 

यह भी पढ़ें- Healthy Snacks: बाहर की चाट नहीं, घर पर बनाएं टेस्टी मटर चाट, जानें आसान रेसिपी
- जब चाय का रंग, स्वाद और खुशबू बेहतर हो जाए, तो गैस बंद कर दें और चाय को छानकर गरमा-गरम सर्व करें।
- अगर आप ज्यादा कड़क चाय पीना चाहते हैं, तो इलायची के साथ 2 लौंग भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से चाय की खुशबू और बढ़ जाएगी। 
ध्यान रखें कि चाय बनाते समय अदरक को हमेशा कूटकर ही डालें। इससे उसका स्वाद और सुगंध अच्छी तरह निकलती है। साथ ही, चाय को तेज आंच पर पकाने के बजाय धीमी आंच पर पकाएं।

5379487