rajasthanone Logo
Healthy Snacks: आज हम आपके साथ मटर चाट की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Healthy Snacks:अक्सर लोग शाम की चाय के साथ समोसा, ब्रेड या फिर अन्य स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। वहीं, रोज-रोज एक जैसा स्नैक खाकर आप भी बोर हो गए हैं और इस बारिश के मौसम में कुछ चटपटा और मसालेदार खाने की इच्छा हो रही है, तो ऐसे में बाहर की चाट की बजाय आप घर पर हेल्दी और टेस्टी मटर चाट बनाकर खा सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। तो चलिए जानते हैं टेस्टी मटर चाट बनाने की रेसिपी।

सामग्री
मटर – 2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – आधा चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले रातभर भीगे हुए मटर को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद मटर को कुकर में डालें। इसमें 3–4 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 3–4 सीटी आने तक उबाल लें। मटर पूरी तरह पकने चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि वे ज्यादा गलकर टूटें नहीं। इसके बाद मटर का अतिरिक्त पानी निकालकर उन्हें एक बड़े बाउल में डाल लें।

- अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें।

यह भी पढ़ें-  Green Coriander Hacks: अब नहीं फेंकेंगे धनिया की डंठल, इन आसान किचन हैक्स से बढ़ाएं हर डिश का स्वाद

- अगर चाहें, तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हरी चटनी और इमली की चटनी भी मिला सकते हैं। आखिर में ऊपर से थोड़ा सा सेव और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें। आप चाहें तो सूखे सफेद मटर की जगह हरी मटर से भी इसी तरह की चाट बना सकते हैं। दोनों ही तरह की मटर की चाट खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक लगती है।

5379487