rajasthanone Logo
Summer Drink: आज हम आपके साथ कच्चे आम का जूस बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह आपकी बॉडी को डीहाइड्रेट होने से बचाता है। यह पीने में भी काफी टेस्टी होता है।

Green Mango Juice: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग तरह तरह के समर ड्रिंक्स ट्राई करते हैं। जिसमें शिकंजी और नींबू पानी सबसे ज्यादा कॉमन होता है। वहीं अगर आप बार-बार शिकंजी और नींबू पानी पी कर बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आप कच्चे आम का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। वहीं यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में बहुत मदद करता है। ऐसे में आज हम आपके साथ कच्चे आम का जूस बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कच्चे आम – 2-3
चीनी – 4-5 बड़े चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
पुदीना पत्ते – 10-12
काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
ठंडा पानी – 2-3 गिलास
बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर या पैन में उबाल लें।
- इसके बाद आप उबले हुए आम को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर आप इसके छिलके उतारकर उसका गूदा निकाल लें।
- फिर अब आप इस गूदे को मिक्सर में डालें और साथ में पुदीना पत्ते डालकर पीस लें।
- इसके बाद इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे तरीके से मिला लें।
- फिर आप अब इसमें ठंडा पानी डालकर अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी बना लें।
- अब इसे आप गिलास में डालें और फिर आप इसके ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाल दें। 
आपका कच्चे आम का जूस बनकर तैयार है। इसे आप गरमा-गर्म सर्व करें।

5379487