Dosa Recipe: अक्सर लोग उड़द की दाल का डोसा खाते हैं। कई बार लोग इससे बोर भी हो जाते हैं। वहीं अगर आप बार-बार एक ही तरह का डोसा खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार साबूदाना डोसा ट्राई कर सकते हैं यह टेस्टी और कुरकुरा होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं रहती। आप इसे समा के चावल और साबूदाने की मदद से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये टेस्टी डोसा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
आधा कप समा के चावल
आधा कप दही
1-2 हरी मिर्च
थोड़ी सी धनिया पत्ती
1 चम्मच जीरा
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
तलने के लिए देसी घी या मूंगफली का तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
सबसे पहले आपको एक पैन में घी डालकर साबूदाने को अच्छी तरह से फ्राई करना है।
इसके बाद इसमें ही समा के चावल और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर लगभग दो मिनट अच्छी तरह से फ्राई करें।
अब इसे ग्राइंडर में डालकर फाइन पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद इसे एक बाउल में निकालकर दही मिलाकर इसका एक बैटर तैयार कर लें।
जब बैटर तैयार हो जाए, तो इसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब एक पैन गर्म करें और उसमें नीचे घी लगाकर गोलाकार में बैटर को फैला दें।
इसके बाद आप चाहें, तो इसे पलट लें और थोड़ी देर पकने के बाद उतार लें।
अब आप नारियल की चटनी, मूंगफली, आलू की सब्जी या चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।








