rajasthanone Logo
Easy Breakfast Recipe: आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी नाश्ते की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत टेस्टी होती है।

Easy Breakfast Recipe:अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ झटपट, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रॉयल वेज स्नैक्स बना कर खा सकते हैं। यह एक यूनिक ब्रेकफास्ट रेसिपी हैं जो करीब 20 मिनट में तैयार हो जाती है । यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
दही - 1/2 कप 
सूजी -1/2 कप 
चावल का आटा- 1/3 कप 
बेसन - 1/3 कप 
गेहूं का आटा - 1/3 कप 
बारीक कटा पत्ता गोभी -जरूरत अनुसार 
कद्दूकस किया हुआ गाजर - जरूरत अनुसार 
प्याज - 1
बारीक कटी हरी धनिया - जरूरत अनुसार 
कटी हरी मिर्च -
विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को फेंट लें फिर उसमें सूजी, बेसन, चावल का आटा, गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर फेंट लें । 
- अब इस मिश्रण को 10 से 12 मिनट के लिए रेस्ट के लिए ढक कर रख दें।
- इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर,जीरा,चिली फ्लेक्स, चाट मसाला डालें।
- फिर इसमें पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, हरी धनिया, हरी मिर्च डालें।
-नमक और बेकिंग सोडा डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें‌। इसकी कंसिस्टेंसी कुछ इस तरह होनी चाहिए 
- इसके बाद पैन में तेल गर्म करें। ऑयल गर्म हो जाने पर पैन में डायरेक्ट मिश्रण को रखकर चम्मच से अपने मनपसंद शेप दें ।
- मध्यम आंच पर दोनों साइड से उलट-पलट करके शैलो फ्राई कर लें।
- आपकी क्रिस्पी वेज ब्रेकफास्ट टिक्की तैयार है ।

5379487