rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपको पीतौड़ बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। शाम के नाश्ते के लिए यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।

Rajasthani Recipe:  राजस्थान में तरह-तरह का व्यंजन खाने को मिलते हैं। वहीं इसका स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है। वहीं मारवाड़ी खाने की बात ही अलग होती है। मारवाड़ी खाने में कई डिशेज होती है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद होती है। जिसमें से एक रेसिपी है मारवाड़ी पीतौड़। इसे आप स्नेक्स में भी खा सकते हैं। वहीं पितौड़ की सब्जी भी बनाई जाती है, जो कि बहुत स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको पीतौड़ बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। शाम के नाश्ते के लिए यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए जानते हैं मारवाड़ी पर पितौड़ बनाने की रेसिपी।

सामग्री

बेसन- 2 कटोरी
पानी- 4 कटोरी 
ताजा दही - 1 कटोरी 
नमक - स्वादनुसार
तेल- 1 छोटी चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन दही और नमक डालकर मिक्सचर तैयार कर लें। 

- इसके बाद आप फिर एक कड़ाही गर्म करें और उसमें तैयार किया हुआ घोल डाल दें।

- फिर इसे आप 10 मिनट के लिए लगातार चलते रहें और फिर इसे 3 मिनट के लिए ढककर रख दें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: एक बार जरूर बनाकर खाएं राजस्थानी हरी मिर्च टिपोड़े, झटपट बनकर होते हैं तैयार

- अब आप एक थाली में तेल लगाएं और इस तैयार मिक्सचर को थाली में फैला दें।

- इसे आपको 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ना है फिर आप इसे मन चाहे शेप में काट लें और आपके मारवाड़ी पितौड़ बनकर तैयार है।

5379487