rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए भरवां पनीर गट्टे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Recipe: बेसन के गट्टे की सब्जी राजस्थान में बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे खाने यहां लोग दूर-दूर से आते हैं। बेसन के गेट को आप स्नैक्स या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। बेसन के गट्टे को एक नया ट्वीस्ट दे सकते हैं। आप पनीर भरवं बेसन के गट्टे बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही लाजवाब होते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आज हम आपको पनीर भरवा गट्टे बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
बेसन -1 कप 
पनीर - 1/3 कप 
दही - आधा बड़ा चम्मच 
तेल- 2 बड़े चम्मच 
गरम मसाला - 1/4 चौथाई चम्मच 
काली मिर्च पाउडर -1/4 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर -1/4 चम्मच 
धनिया पाउडर -2 चम्मच 
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
बेकिंग सोडा - एक चुटकी 
विधि 
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन डाले। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, दही, बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।
- पानी की मदद से आप आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आप पनीर में नमक, काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब आप तैयार आटे से लोई लें और फिर उसे गोल करके हथेली पर रखें इसके अंदर आप पनीर का टुकड़ा रख दें।
- फिर आप बेसन को चारों ओर से उठाकर पनीर को बंद कर दें। इसे आप लंबाई में बढ़ाकर रोल बना लें।
- फिर आप किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। अब आप छलनी को तेल लगाकर चिकना कर लें। फिर आप पानी में उबाल आने के बाद छलनी को रख दे। छलनी में आप सभी गट्टे रखें और इसे आप 12 मिनट के लिए स्टीम में पका लें। तय समय के बाद आप गैस बंद कर दें। आपके भरवा पनीर गट्टे बनकर तैयार हैं। आप इसे स्नैक्स के तौर या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

5379487