rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ राजस्थानी रेसिपी कढ़ी-कचौड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Rajasthani Recipe: भारत में लोगों को चटपटा खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में लोग बाजार से तरह-तरह की चीजें लाकर खाते हैं। वहीं अपने मार्केट में मिलने वाली कचौड़ी तो आपने जरूर खाई होगी। कचौड़ी ज्यादातर आलू की सब्जी या दाल के साथ खाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी कचौड़ी कढ़ी के साथ खाई है? जी हां, आपको बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में कचौड़ी को कढ़ी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद काफी मजेदार होता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में खट्टी-मीठी कढ़ी और कचौड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपको इतना पसंद आएगा कि आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

कचौड़ी के लिए सामग्री

मैदा, घी (3 बड़े चम्मच), नमक स्वादानुसार, पानी, तेल (तलने के लिए), स्टफिंग के लिए मूंग दाल (आधा कप), सौंफ (1 छोटा चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), धनिया पाउडर (आधा चम्मच), नमक स्वादानुसार।

कढ़ी के लिए सामग्री

दही (1 कप), बेसन (2-3 चम्मच), पानी (4 कप), हल्दी (आधा चम्मच), नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च (आधा चम्मच), जीरा (आधा चम्मच), राई, हींग, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च।

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालकर उसमें घी और नमक मिलाएं। फिर इसमें पानी डालते हुए आटा गूथ लें। इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब भीगी हुई मूंग दाल को दरदरा पीस लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें सौंफ डालें। इसके बाद दाल, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर 5-7 मिनट तक भूनें। फिर इसे ठंडा होने दें।

- अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसमें स्टफिंग भरें और गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

- कढ़ी बनाने के लिए एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी और नमक डालें और पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसे गैस पर रखकर उबाल आने दें और फिर धीमी आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी केर की सब्जी, जानें आसान रेसिपी

- इसके बाद एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं और इसे कढ़ी में डाल दें। फिर 2–3 मिनट पकाएं।

आपकी गरमा-गरम कचौड़ी और खट्टी-मीठी कढ़ी तैयार है, जिसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

5379487