rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए राजस्थान फेमस डिश ग्वार फली ढोकली की रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। बरसात के मौसम में इसे खास पसंद किया जाता है। तो आइए जानेंगे इसे बनाने का तरीका।

Rajasthani Recipe: राजस्थान में बारिश के मौसम में देसी खानों को बहुत ही शौक से खाया जाता है। वहीं इस बार ग्वार फली ढोकली  पहली पसंद बनी हुई है। वहीं छोटे से लेकर बड़े सभी इसे बहुत शौक से खाते हैं। यह डिश बारिश के मौसम के मजे को दोगुना कर देती है। अगर आप भी ग्वार फली ढोकली खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं ग्वार फली ढोकली बनाने का तरीका
सामग्री

ग्वार फली - 100 ग्राम
घी - 3 बड़े चम्मच 
राई - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच 
किचन किंग मसाला - 1/4 चम्मच 
जीरा - 1 छोटी चम्मच 
सौंफ - 1 छोटी चम्मच 
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया
करी पत्ते -9 -10
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच 
सामग्री (ढोकली बनाने के लिए)
गेहूं का आटा - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
सौंफ - 1/2  चम्मच  
तेल - 1 बड़ा चम्मच 
हल्दी - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ढोकली तैयार करेंगे।  इसके लिए आप एक बर्तन में आटा, हल्दी,मिर्च, नमक, तेल और सौंफ को गर्म पानी की मदद से टाइट गूंथ लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: मीठा खाने का है मन तो बनाएं राजस्थानी मावा कचौड़ी, यह है रेसिपी
- अब आप इस तैयार आटे से बड़ी और मोटी रोटियां बना लें और चाकू की मदद से अपनी पसंद की कोई भी शेप काट लें।
- इसके बाद अब एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें राई, जीरा, हींग और करी पत्ता डालकर चटका लें।
- फिर इसमें आप ग्वार फली सारे मसाले, नमक और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। 
- जब पानी में अच्छी तरीके से उबाल आने लगे तब इसमें धीरे-धीरे करके तैयार की हुई ढोकली डाल दें और इसे कुछ देर के लिए इसे पकने दें। 
- तकरीबन 15 मिनट के पकने के बाद गैस बंद कर दें और फिर इसमें हरा धनिया और नींबू का रस डालकर गरम-गरम सर्व करें।

5379487