Rajasthani Recipe: राजस्थान में राम पुलाव बहुत ही शौक से खाया जाता है, जिसे वहां आम भाषा में राम पुलाव कहा जाता है। यह मारवाड़ी डिश है जिसे चने के आटे से बने गट्टे और चावलों से तैयार किया जाता है। वहीं अगर आप बार-बार पुलाव खाकर बोर हो गए हैं तो ऐसे में आप मारवाड़ी स्टाइल पुलाव बनाकर खा सकते हैं। इस बीच आज हम आपके साथ इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
सामग्री
बासमती चावल - 1-2 कप
तेल - 2-3 बड़े चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 इंच कद्दूकस
लौंग - 4
बड़ी इलायची - 2
काली मिर्च - 8-10
छोटा टुकड़ा दालचीनी - 1
हल्दी - 1/4 चम्मच
धनिया -
2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
गट्टे के लिए सामग्री
बेसन - 1 कप
चना या मूंग दाल - 2 चम्मच
दही - 2-3 बड़े चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
गरम मसाला -
1/4 चम्मच
अजवाइन -
1/4 चम्मच
धनिया पाउडर -
1/2 चम्मच
तेल -2 बड़े चम्मच
पानी - 500 ग्राम
स्वादानुसार नमक
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल और दाल को साफ करके अच्छे से धो लेना है।
- इसके बाद फिर इसे कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तब तक गट्टे तैयार करें और इसके लिए 1 कप बेसन में 2-3 बड़े चम्मच दही मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमें लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पाउडर और गरम मसाला भी मिक्स करें।
- सबसे आखिर में बेसन के बैटर में स्वादानुसार नमक डालें।
- इसके बाद पानी डालकर रोटी के आटे जैसा आटा गूंध लेना है।
- बेसन के इस आटे को 4 भागों में बांटकर इसे बेलनाकार बनाएं।
- एक बड़े बर्तन में 500 ग्राम पानी डालकर उसे गर्म होने रख दें।
- बेसन के टुकड़ों को इस पानी में डालें और कम से कम 20 मिनट तक तेज आंच पर उबलने दें।
- जब ये उबाल जाएं तो इन्हें ठंड होने रखें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्लेट में अलग रख लें।
- इस स्टेप में चावल बनाने की तैयारी करनी है, इसके लिए चावल कुकर में डालकर उसका दोगुना पानी मिलाएं और 2 सीटी आने तक पकने दें।
- अब लौंग, इलायची, काली मिर्च को दरदरा पीस लें।
- फिर आप एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर इसमें जीरा भूनें।
- इसके बाद सभी खड़े मसाले डालकर भून लें। अब अदरक और 2 बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें।
- इसमें गट्टे और बाकी सभी मसाले डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें।
- इन मसालेदार गट्टों में पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
आपका स्वादिष्ट राम पुलाव तैयार है, ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें।










