rajasthanone Logo
Rajasthani Missi Roti: आज हम आपके साथ राजस्थानी मिस्सी की रोटी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Missi Roti: राजस्थानी मिस्सी रोटी यह सिर्फ स्वाद में लजीज नहीं होती है, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। यह आपका शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके साथ ही इसे खाने से पेट की चर्बी भी कम होती है। अगर आप भी राजस्थान के लोकप्रिय मिस्सी रोटी को घरों में बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके साथ मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री

गेहूं का आटा -  ½ कप
चने का आटा - 1 कप
मैदा -  ½ कप
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
मिर्ची पाउडर- स्वादनुसार,
कसूरी मेथी -  ½ चम्मच
अजवाइन -  ½ चम्मच
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 2
सरसों तेल या घी - 2 चम्मच
प्याज - 1
जीरा - ½ चम्मच

नमक - स्वादनुसार,

 विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बॉउल में चने का आटा, गेहूं का आटा, मैदा,  हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर ,नमक, सरसों तेल,कसूरी मेथी, अजवायन, अदरक,  बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज को एक साथ मिला कर थोड़ा पानी डालकर नरम गूंथ ले। 
- इसके बाद सुखा कपड़े से धक्क कर आधे घंटे के लिए रख दें।
- फिर इसके बाद मिस्सी रोटी को तबे पर अच्छे तरह से पका लें। आपक मिस्सी रोटी बनकर तैयार है। इसे आप चटनी, दही या सब्जी के सर्व करें। 

मिस्सी रोटी खाने के फायदे

पेट की चर्बी से छुटकारा

मिस्सी रोटी पेट के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। क्योंकि चने के आटा में सेलेनियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस  विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे पेट की चर्बी कम करने और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Stuffed Chilli Pickle: सर्दी में लेना चाहिए चटपटा स्वाद, घर पर बनाएं हरी मिर्च का भरवा अचार, सालों तक नहीं होगा खराब

डायबिटीज कंट्रोल होता है

डायबिटीज मरीजों के लिए मिस्सी रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है। क्योंकि इस रोटी में चने का आटा मिलाया जाता है और चने में ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है जो शुगर लेवल कंट्रोल को कम करता है। 

5379487