Rajasthan Recipe: राजस्थान में आपको एक से बढ़कर एक डिश मिल जाएंगी, जिसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। जिसमें से एक मशहूर स्ट्रीट फूड है मिर्ची भजिया। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। ऐसेमें आज हम आपको मिर्ची भजिया बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बड़ी हरी मिर्च – 6-8
बेसन – 1 कप
अजवाइन – 1/2 चम्मच
हल्दी – एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – एक चुटकी
तेल – तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
उबले आलू – 2
चाट मसाला – आधा चम्मच
हरी धनिया – 1 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मिर्चियों को धोकर बीच में चीरा लगा लें और बीज निकाल दें।
- स्टफिंग बनाने के लिए उबले आलू में मसाले मिलाकर मिर्चियों में भर दें।
- इसके बाग एक बाउल में बेसन डालें फिर उसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और बेकिंग सोडा डाल दें।
- अब पानी डालकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें।
- इसके बाक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और फिर मिर्चियों को बेसन के घोल में डिप करके फ्राई करें।
- इसे आप मीडियम आंच पर गोल्डन और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
आपकी मिर्ची भजिया बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गर्म सर्व करें।










