rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपको इस लेख द्वारा राजस्थानी हरी मिर्च बनाने का तरीका बताएंगे। जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थानी भोजन के शौकीन आपको देश भर में मिल जाएंगे। राजस्थान के खाने में एक अलग ही स्वाद है जो लोगों को यहां का दीवाना बना देती है। राजस्थान के प्रसिद्ध रेसिपी में एक रेसिपी दही मिर्च की भी है। जो खाने में स्वादिष्ट भी होती है, साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए राजस्थानी दही मिर्च बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं राजस्थानी दही मिर्च बनाने का तरीका 
सामग्री 
मोटी हरी मिर्च - 50 ग्राम 
दही -1 बड़ा चम्मच 
राई - 1चम्मच
जीरा -1 चम्मच
चाट मसाला -1 चम्मच 
धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर - चौथाई चम्मच 
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 

यह भी पढ़ें-  Home Made Milkcake: घी निकालने के बाद बची खुरचन से बनाएं मावा मिल्क केक, जानें टेस्टी रेसिपी
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे हरी मिर्च को अच्छे से धो लें और  काट लें।
उसके बाद पेन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा डाल के चटका लें।
इसके बाद धीमी आज तक अंदर लहसुन का पेस्ट हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर चाट मसाला और नमक डालकर भून लें।
इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें और 5 मिनट के लिए पकने दें। 
तय समय के बाद इसमें दही डालें और धीमी आंच पर इसे 5-6 मिनट के लिए पकने दें।
आपके राजस्थानी दही मिर्च बनकर तैयार है इसे आप गरमा गरम पराठे के साथ करें

5379487