Home Made Milkcake: आज हम आपको घी निकालने के बाद बचे खुरचन से मिल्क केक बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसके साथ ही यह बहुत कम समय में बनकर तैयार भी हो जाता है। इसे खाने के बाद हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। तो चलिए लिए जानते हैं खुरचन से मिलकर बनाने का तरीका।
सामग्री
मलाई - 2कप
घी - आधा चम्मच
दूध - 2 कप
चीनी - आधा कप
गार्निशिंग के लिए बादाम - आधा कप
यह भी पढ़ें- Anga Recipe: दाल बाटी चूरमा नहीं घर पर बनाएं देशी अंगा, जानें विधि
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मलाई से घी निकाल लें।
- फिर इसके बाद सूती कपड़े की मदद से छान लें और घी को अच्छे से निचोड़ लें।
- इसके बाद अब कढ़ाई लें और उसमें खुरचन और दूध डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसे आप गाढ़ा होने तक पकाएं। अब आप इसमें चीनी डालकर पकाएं। इसे आपको तब तक पकाना है जब तक की यह सूख न जाए।
- फिर अब आप इसमें घी डालें और थोड़ा भून लें। इसके बाद अब गैस बंद कर दें। थाली में घी लगाकर तैयार किए हुआ मावा की परत लगाएं।
- इसे आप दबा-दबा के अच्छे से सेट करें और फिर इसे आप रूम टेंपरेचर में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद आप चाकू की मदद से उसकी कतलियां बना लें और बादाम से गार्निशिंग कर दें।
आपका मिल्क केक तैयार है।