rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपको बहुत ही टेस्टी दही तड़का बनाने का तरीका बताएंगे। चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Rajasthani Recipe: कई बार ऐसा होता है कि हमारा कुछ मेहनत वाला खाना बनाने का दिल नहीं करता। ऐसे में आप राजस्थान की फेमस दही तड़का बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसके साथ है यह कुछ ही मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। वहीं इसे आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं, लेकिन चावल के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आज हम आपको दही तड़का बनाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
तेल- 1 चम्मच
राई- आधा चम्मच
जीरा- आघा चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 ( बीच से कटी हुई)
हरा धनिया- 1 चम्मच
प्याज - 1
मेथी पाउडर - 1/4 चम्मच
हल्दी -  1/4 चम्मच
धनिया पाउडर -  1/4 चम्मच
दही- 2 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कड़ाही लें। फिर इसमें आप तेल गर्म करने के लिए रख दें।

- तेल गरम हो जाने के बाद उसमें आप जीरा, राई और कड़ी पत्ता डालकर चटका लें। 

- फिर इसमें आप हरी मिर्च डाल दें। कुछ सेकेंड चलाने के बाद इसमें आप कटा हुआ प्याज डाल दें।

- हल्का सा पिंक हो जाने के बाद इसमें आप मेथी पाउडर डाल दें।

- प्याज को आपको गोल्डन ब्राउन नहीं करना है। इसे बस हल्का सा पिंक करना है।

- इसके बाद इसमें आप नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाएं।

- इसमें अब आप हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें और गैस बंद कर दें।

- इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें क्योंकि अगर आप  गरम दही डालेंगे तो दही फट जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: चटपटा खाने का है मन तो ट्राई करें राजस्थानी जायफल आलू, बहुत जल्दी बनकर होती है तैयार

- इसके ठंडा हो जाने के बाद आप इसमें दही डालें और मिक्स करें। इसे आप अच्छे से चलाएं। आपका दही तड़का तैयार है। इसे आप चावल के साथ सर्व करें।

5379487