Rajasthani Recipe: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग ठंडी-ठंडी चीजें पीना पसंद करते हैं। जिसमें कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड ड्रिंक का सेवन ज्यादा किया जाता है। ये सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। ऐसे में छाछ का सेवन काफी लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन को भी बेहतर करता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ राजस्थानी छाछ बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप उसे खुद घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थानी छाछ बनाने की रेसिपी।
सामग्री
दही – 1 कप
ठंडा पानी – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
पुदीना पत्तियां – 5-6
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गाठ न रहे।
- फिर अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर फिर से अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद आप इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें।
- फिर अब हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- आपकी छाछ बनकर तैयार है।
- इसके बाद आप छाछ को 5-10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। फिर आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।









