rajasthanone Logo
Wheat Flour Halwa Recipe: आज हम आपके साथ परफेक्ट आटे का हलवा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। साथ ही इसे बनाने का सही रेशियो जानेंगे।

Wheat Flour Halwa Recipe: जब भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो सबसे पहले दिमाग में हलवे का नाम ही आता है। वहीं लोग सूजी, आटा और मूंग दाल जैसे चीजों का हलवा बनाकर खाते हैं। लोग गेहूं के आटे का हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके आगे सूजी का हलवा भी फीका लगता है। यह फटाफट बनकर तैयार भी हो जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाना तो काफी आसान होता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इसमें आटा, घी और चीनी का रेशियो क्या होना चाहिए। वहीं कई बार अगर इनका रेशियो ऊपर-नीचे हो जाता है, तो हलवा अच्छा नहीं बनता है। ऐसे में आज हम आपको आटे का हलवा परफेक्ट बनाने की बहुत ही आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपका परफेक्ट हलवा बनाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की टिप्स।

जानें हलवा बनाने का सही रेशियो

अगर आप मुंह में घुलने वाला एकदम परफेक्ट आटे का हलवा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 1:1:1:3 के इस रेशियो को याद रखें। इसका मतलब है कि अगर आप एक कप गेहूं का आटा बना रहे हैं, तो इसमें आपको एक कप देसी घी और एक कप चीनी डालनी है। साथ में पानी का इस्तेमाल लगभग तीन कप होगा। अगर आपको मीठा थोड़ा ज्यादा पसंद है, तो आप चीनी की मात्रा अपने हिसाब से थोड़ी बढ़ा सकते हैं। इस रेशियो से हलवा एकदम परफेक्ट बनता है।

यह भी पढ़ें- Summer Drinks Ideas: राजस्थान की गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेट, घर पर बनाएं ये खास ड्रिंक्स

वहीं आप खुशबूदार और दानेदार हलवा बनाने के लिए हमेशा शुद्ध देसी घी का ही इस्तेमाल करें। आपका हलवा हर बार टेस्टी बनेगा। जब आप आटे को घी में अच्छी तरह भूनेंगे, तो इसके लिए मोटे तले की कड़ाही का इस्तेमाल करें। इसमें एक कप घी डालें और उसमें एक कप आटा डालकर चलाते हुए भूनना शुरू करें। इसे आपको मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है। जब आटा गोल्डन ब्राउन हो जाए और उसमें खुशबू आने लगे, तब इसमें चीनी डाल दें। चीनी को आटे के साथ अच्छी तरह मिक्स करें और तब तक पकाएं जब तक यह मेल्ट न हो जाए। फिर हलवे में पानी डालें और इसे मिक्स करते हुए पकाएं। जब इसकी कंसिस्टेंसी सही हो जाए, तो आपका स्वादिष्ट आटे का हलवा तैयार है।

5379487