rajasthanone Logo
Monsoon Recipe: आज हम आपके साथ भजिया बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती हैं, साथ ही बनाना भी बहुत आसान होता है।

Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में पकोड़े खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में आलू-प्याज के पकोड़े बनाकर खाए जाते हैं। लेकिन कुछ नया खाने का मन भी करता है। ऐसे में आप इस मानसून के मौसम को और खास बनाने के लिए शाम की चाय के साथ वेजिटेबल भजिया ट्राई कर सकते हैं। यह गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और प्याज के कॉम्बिनेशन से तैयार होता है। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
पत्ता गोभी – 1 कप।
प्याज – 1।
गाजर – ½ कप।
शिमला मिर्च – ½ कप।
हरी मिर्च – 2।
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच।
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच।
बेसन – 1 बड़ा चम्मच।
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच।
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच।
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच।
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच।
तेल – तलने के लिए।
नमक – स्वादानुसार।

विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें।
- अब इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
- इसके बाद इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है।
- सब्जियों से निकलने वाली नमी से ही बैटर तैयार हो जाएगा। अगर बैटर ज्यादा सूखा लगे तो 1–2 चम्मच पानी छिड़क सकते हैं।
- सब्जियों पर केवल हल्की-सी कोटिंग होनी चाहिए। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। 
तैयार भजियों पर चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म सर्व करें।

5379487