rajasthanone Logo
Tasty Recipe: आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी आलू की टेस्टी सब्जी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और बनाने में बहुत आसान।

अगर आप रोज की तरह दाल-सब्जी खाकर बोर हो रहे हैं, तो आज आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाने की रेसिपी शेयर करने वाले हैं। यह बहुत कम मेहनत में जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आपको बता दें कि इसे एक बार खाने के बाद लोग आपसे बार-बार सब्जी मांगने लगेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री: उबले आलू, दही एक कप, बेसन एक छोटा चम्मच, जीरा एक चम्मच, राई एक चम्मच, हरी मिर्च दो, हींग एक छोटा चम्मच, करी पत्ते 8, हल्दी आधा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च आधा चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, गरम मसाला, कसूरी मेथी एक छोटा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, हरा धनिया दो बड़े चम्मच, तेल दो बड़े चम्मच और पानी जरूरत अनुसार।

सबसे पहले एक बर्तन में दही लें। इसके बाद इसमें बेसन, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर घोल तैयार कर लें। फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। फिर इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें।

इसके बाद गैस धीमी कर दें और इसमें तैयार किया हुआ दही का घोल डाल दें। इसे आपको लगातार चलाते रहना है, ताकि दही में गांठें न पड़ें। लगातार सब्जी को चलाते रहें। जब तेल अलग दिखाई देने लगे, तब इसमें उबले हुए आलू को हाथों से फोड़कर डाल दें। फिर इसे 5 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी आलू की सब्जी बनकर तैयार है।

5379487