Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते के समय अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो जल्दी भी बन जाए और खाने में भी स्वादिष्ट हो। कई बार सुबह कुछ मसालेदार खाने का मन करता है, लेकिन कम समय में क्या बनाया जाए, यह समझ नहीं आता। आपकी इसी परेशानी का हल निकालते हुए आज हम आपको मसाला आलू सैंडविच की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बेहद लाजवाब होता है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री:
तेल – 3 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 3
राई – डेढ़ चम्मच
जीरा – डेढ़ चम्मच
हींग – आधा चम्मच
प्याज – 1
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 2
करी पत्ते – 10
उबले आलू – 4
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 8
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, राई, जीरा और हींग डालकर तड़काएं।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें। फिर इसमें करी पत्ते डालें।
- इसके बाद उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब ब्रेड की एक स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं और दूसरी स्लाइस पर मक्खन लगाएं।
- चटनी लगी स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं और उसके ऊपर दूसरी स्लाइस रख दें।
- अब सैंडविच को तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। चाहें तो इसे सैंडविच मेकर में भी बना सकते हैं।
आपका स्वादिष्ट मसाला आलू सैंडविच तैयार है। इसे गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।










