Chutney Recipe: आम की खट्टी-मीठी चटनी गर्मियों में बहुत पसंद की जाती है। यह पराठे के साथ काफी ज्यादा टेस्टी लगती है। ऐसे में इसे आप कई दिनों तक स्टोर करके भी खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ घर पर ही आम की खट्टी-मीठी चटनी के बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कच्चा आम – 2
गुड़ – 3/4 कप
चीनी – 2–3 बड़े चम्मच
पानी – 2 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सौंफ पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अदरक पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को धोकर कुकर में 2–3 सीटी लगाकर उबाल लें।
- फिर इसके ठंडा होने पर उसका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें।
- आम के गूदे को अच्छे से मैश कर लें या ब्लेंडर में स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक पैन में आम का पल्प और पानी डालें और मीडियम आंच पर पका लें।
- अब आप इसमें गुड़ डालें और लगातार चलाते रहें जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए।
- फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, सौंफ और अदरक पाउडर डालें।
- इसे आप जब तक पकाएं तब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए।
- फिर आप गैस बंद करें और चटनी को ठंडा होने के लिए रख दें। इसे आप एयरटाइट जार में रखकर स्टोर करें। ।










