Rajasthan Mango Launji: राजस्थान में कई प्रसिद्ध डिश है, जिसको खाने के लिए लोग राजस्थान में आते हैं। जो भी एक बार इस व्यंजनों का स्वाद चख लेता है, तो वो बार- बार उसे खाने के राजस्थान आना ही पड़ता है। क्योंकि इनका स्वाद ही कुछ ऐसा होता है, जिसे खाने के बाद लोग सब कुछ भूल जाते हैं। तो आज इस खबर में एक ऐसी ही डिश बताएंगे, जिसके बारे मे राजस्थान में रहने वाले कई लोगों को भी नहीं पता होगा।
राजस्थान की प्रसिद्ध डिश आम लौंजी
राजस्थान की प्रसिद्ध आम लौंजी डिश के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। जिसका स्वाद सभी को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। आम की लौंजी को गर्मियों में बनाया जाता है, जिसको आप 3 से 4 दिन फ्रिज में रखकर आराम से खा सकते हैं। ये खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको खाकर लोग मदमस्त हो जाते हैं।
आम की लौंजी सामग्री
एक चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच मेथी दाना, एक चौथाई कलौंजी, एक चौथाई जीरा,एक चौथाई छोटी चम्मच हींग, एक चम्मच तेल, एक चम्मच राई, एक चम्मच सौंफ।
जानें आम लौचीं रेसिपी
राजस्थान में खट्टे मीठे टेस्ट वाली आम की लौंजी को अपने घर पर बना सकते हैं। जिसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें राई, कलौंजी,सौंफ और हींग का छोक लगाएं। इसके बाद कच्चे आम के छोटे- छोटे टुकड़े करें। फिर उनको कड़ाही में डालें। इसके साथ हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक डालकर कम गैस पर या धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
अब इसके बाद इसे नरम होते ही इसमें पानी डालकर 5 मिनट तक ढककर रख दें। और इसके बाद गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकने दें। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा ना हो जाए। फिर ठंडा होने पर इसे परोसें या पूरी के साथ खाएं।