rajasthanone Logo
Winter Recipe: Winter Recipe: इस मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो उन्हे ठंड से बचाने में मदद करे और शरीर को गरमाहट दे। ऐसे में तिल के लड्डू बेस्ट ऑप्शन होता है।

Winter Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में पारंपरिक व्यंजनों का बनाने का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में गोंद के लड्डू और तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। ये सिर्फ मिठाई नहीं है बल्कि सेहत के लिए खजाने से कम नहीं है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ठंडी हवाओं से बचने के लिए शरीर को गरमाहट देना जरूरी होता है। ऐसे में लड्डू का सेवन आपको ठंड से बचाने में मदद करता है। वहीं कुछ लोग मार्केट से तिल के लड्डू लाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप इसे खुद आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी।
सामग्री
सफेद तिल - एक कप 
गुड़ - आधा कप 
देसी घी - एक चौथाई कप 
इलायची पाउडर - स्वादानुसार 
नारियल - आवश्यकतानुसार 
ड्राई फ्रूट्स - ऑप्शनल 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तिल को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भून लें।
- इसके बाद इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप इसे दरदरा पीस लें।
- अब आप एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पिघलाएं।
- फिर इसमें आप तिल, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर दें और फिर आप गैस बंद करें।
- तैयार मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप हाथों पर घी लगा कर तैयार मिश्रण से लड्डू बना लें।
-जब यह पूरी तरीके से ठंडा हो जाए तो आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें आपके तिल के लड्डू बनकर तैयार हैं।

5379487