rajasthanone Logo
Leftover Roti Recipes: रात की बची रोटी से आप सुबह टेस्टी नाश्ता बनाकर खा सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएंगी ये रेसिपीज।

Leftover Roti Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि रात के खाने में रोटियां बच जाती हैं। ऐसे में अगले दिन उन्हें खाना कोई भी पसंद नहीं करता है। बची रोटियों को या तो फेंकना पड़ता है या फिर जानवर को खिलाने के लिए देना होता है। वहीं, ऐसे में आपको बता दें कि बची हुई रोटियों को आप फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में बची हुई रोटियों से टेस्टी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती हैं। तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटियों से बनाने की रेसिपी।

ट्राई करें ये रेसिपीज

सबसे पहले आपको बता दें कि बची हुई रोटियों से सुबह के नाश्ते के लिए रोटी उपमा बना सकते हैं। इसके लिए आपको रोटियों के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर भून लें। फिर इसमें आप रोटी के टुकड़े मिला दें। इसके बाद आप नींबू का रस डालें और फिर आप अपने मनपसंद मसाले भी डाल सकते हैं। इसे बच्चों को टिफिन में पैक करके टेस्टी स्नैक दे सकती हैं।

इसके लिए आप रोटी लें और उसके बीच में अपनी पसंद की स्टफिंग रख दें। अब आप इसमें आलू या पनीर के छोटे टुकड़े डाल सकती हैं। फिर इसमें मसाले डालने के बाद रोटी को टाइट और अच्छे से रोल कर दें। इसके बाद तवे पर हल्का सा घी लगाएं और रोल को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंक लें।

ट्राई करें रोटी हलवा

आप बची हुई रोटियों से रोटी हलवा भी बना सकते हैं। अगर आपका कुछ मीठा खाने का दिल कर रहा है तो ऐसे में आप कुछ रोटियों के छोटे टुकड़े करें या फिर आप मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें रोटी का चूरा डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाद आप इसमें अपनी जरूरत के मुताबिक दूध डालकर अच्छे से मिला दें। इसे आपको लगातार चलाते रहना है, जब तक कि यह गाढ़ा होकर हलवे की तरह न दिखने लगे। इसके बाद आप इसमें अपने पसंद के ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें।

5379487