rajasthanone Logo
Pakode Recipe: इस बार बारिश में प्याज-आलू की नहीं बल्कि लौकी के कुरकुरे पकोड़े ट्राई करें। आज हम आपके साथ इसे बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

Pakode Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकोड़े खाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग प्याज और आलू के पकोड़े बनाकर खाते हैं। आज हम आपको लौकी के पकोड़े की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से मुलायम होते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। वहीं बनाने में बहुत ही आसान होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री:
लौकी – 1 मीडियम साइज
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
तेल – फ्राई करने के लिए

विधि:
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को अच्छी तरीके से धोकर साफ कर लें। इसके बाद दोनों किनारे काट लें। 
- फिर आप लौकी को पतले-पतले गोल स्लाइस में काटें। उसके बाद लौकी को हल्के नमक वाले पानी में 5 मिनट के लिए डालकर भिगो दें। 
- इसे पानी से निकालकर अलग रख दें।
- अब एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, सौंफ और नमक डालकर अच्छी तरीके से मिला लें। 
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें।

5379487