rajasthanone Logo
Lauki Ke Kofte Recipe : घर पर आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते। नरम, हेल्दी और झटपट बनने वाली यह रेसिपी आपको को जरूर पसंद आएगी।

Lauki Ke Kofte Recipe : रोज-रोज बनने वाली लौकी की सब्जी को अगर आप थोड़ा अलग तरीके से बनाना चाहते हैं, तो इसे कोफ्ते के रूप में ट्राय कर सकते हैं। इस तरीके से बनी लौकी न सिर्फ खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, बल्कि इसके कोफ्ते इतने नरम होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं होती और घर में मौजूद सामान्य चीजों से ही तैयार हो जाती है।

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हल्का भी हो, सेहत के लिए अच्छा भी हो और खाने में सबको पसंद आए, तो ये रेसिपी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। 

सामग्री

बेसन,लौकी कद्दूकस की हुई, बारीक कटी हरी मिर्च,प्याज, अदरक पेस्ट, टमाटर,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाल, बारीक, चाट मसाला, कटा धनिया, तेल, हींग, जीरा, स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

•लौकी को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें, इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक के पेस्ट को डालकर मिला लें

• साथ ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया, चाट मसाला, बेसन और स्वाद अनुसार नमक डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें 

• एक कढ़ाई में तेल डालकर तेल को गर्म करें और उसमें कोफ्ते के मिश्रण को छोटे-छोटे पकौड़ी तल लें। 

• कड़ाही में तेल डालकर हींग,तेज पत्ता और जीरा डालकर भून लें उसके बाद इसमें प्याज डाले प्याज को सुनहरा होने तक पकाए और इसके बाद टमाटर को डालें ।

• प्याज और टमाटर के मिश्रण में दही फेंटकर डालें, इसमें लौकी की पकौड़ियों को डालें और धनिया डालकर गार्निश करें।

यह भी पढ़े...Perfect Rajasthani Gatte: पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट गट्टे, बस डालें ये जरूरी चीज

5379487