rajasthanone Logo
Kitchen Hacks: आज हम इस लेख में जानेंगे कि सब्जी में मिर्च ज्यादा पड़ जाने पर इसके तीखेपन को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

Kitchen Hacks: खाना बनाते समय नमक, मिर्च या मसाले कभी-कभी ज्यादा या कम डाल दिए जाते हैं। वही, इनमें से कोई भी चीज अगर कम या ज्यादा हो जाए तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। कई बार खाना बनाते समय गलती से मिर्च जरूरत से ज्यादा डाल दी जाती है। ऐसे में खाना एकदम तीखा हो जाता है और लोगों के लिए खाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप सब्जी का तीखापन काफी हद तक कम कर सकते हैं और स्वाद को फिर से संतुलित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

अपनाएं ये टिप्स

- अगर आपकी सब्जी बहुत ज्यादा तीखी हो गई है तो उसमें आप थोड़ा सा ताजा दही या फ्रेश क्रीम डालकर मिक्स कर दें। आपको बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट्स मिर्च के तीखेपन को संतुलित करने में मदद करते हैं, वहीं ग्रेवी को क्रीमी भी बना देते हैं। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि आपको दही डालते समय धीमी आंच रखनी है और उसे लगातार चलाते रहना है ताकि दही फटे नहीं।

- दूसरा तरीका है कि आप तीखापन कम करने के लिए एक-दो उबले आलू डाल दें, क्योंकि आलू मसाले का स्वाद सोख लेते हैं और ऐसे में तीखापन संतुलित हो सकता है। आप सब्जी की मात्रा बढ़ाकर भी तीखापन कम कर सकते हैं।

- अगर आपकी सब्जी ग्रेवी वाली है तो ऐसे में आप टमाटर, प्याज का पेस्ट या थोड़ा दूध डालकर भी कुछ मिनट तक पका सकते हैं। ऐसा करके मसाले का संतुलन बेहतर हो सकता है और मिर्च का तीखापन कम होगा।

यह भी पढ़े- Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हाई-प्रोटीन मूंग दाल कटलेट, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा फायदा

ध्यान रखें कि हमेशा मसाले थोड़े-थोड़े करके डालें और बीच-बीच में सब्जी को चखते भी रहें। ऐसे में अगर आप पहली बार कोई नई रेसिपी बना रहे हैं तो मिर्च कम ही डालें, जरूरत पड़ने पर बाद में बढ़ाया जा सकता है। अगर जरूरत से ज्यादा मिर्च या मसाले पड़ जाएं तो आपकी मेहनत बेकार भी हो सकती है।

5379487