Kathal Recipe: कटहल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। वहीं इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। आइए जानते हैं कटहल के कबाब बनाने का तरीका।
सामग्री
कच्चा कटहल - 2 कप
उबले आलू - 2
कटा प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 1/2 कप
बेसन- 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - फ्राई करने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को कुकर में उबाल लें और फिर ठंडा होने पर इसे अच्छे से मैश कर लें।
- एक बड़े बाउल लें और फिर इसमें मैश किया हुआ कटहल, उबले आलू और बाकी सभी मसाले डालें।
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब का शेप दें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल मक्की की घाट,जानें इसकी आसान रेसिपी
- एक पैन में हल्का तेल गर्म करें और कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
तैयार कटहल के कबाब को हरी चटनी, प्याज और नींबू के साथ सर्व करें।










