Indian Recipe: काबुली चने ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। वहीं कई बार लोगों को लगता है कि यह बिना प्याज लहसुन की टेस्टी नहीं बनते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ बिना प्याज लहसुन के काबुली चने बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं। इसे खाने के बाद हर कोई चटकारे लेगा और आपसे इसकी रेसिपी जरुर पूछेगा। तो चलिए जानते हैं बिना प्याज-लहसुन के काबुली चने बनाने की रेसिपी।
साम्रगी
काबुली चने - 250 ग्राम
टमाटर - 3
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 2
हींग - 2 चुटकी
अजवायन - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - स्वादनुसार
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- Indian Recipe: इस तरह से बनाएं राजस्थानी अदरक लहसुन की चटनी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले रात भर भीगे हुए काबुली चने को उबाल लें।
- फिर आप एक पैन में घी गर्म करें और उसमें हींग अजवाइन डालकर चटका लें अब आप इसके अंदर टमाटर प्यूरी ऐड करें और इसके साथ में नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और चना मसाला डालकर अच्छे से भून लें।
- इसे आपको तब तक भूनना है जब तक मसाले से घी अलग न हो जाए।
- अब आप इसके अंदर चने डालें और अच्छे से मिलाएं 2 मिनट के बाद आप इसके ऊपर कसूरी मेथी डालकर मिला लें।
- इसे आप ढक कर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए पकने दें।
- फिर आप इसके ऊपर कटी अदरक हरी मिर्च, हरा धनिया और गरम मसाला डालकर मिला लें।
आपका काबुली चना बनकर तैयार है इसे आप गरमा गरम सर्व करें।