rajasthanone Logo
Easy Recipe: आज हम आपको पनीर कटलेट की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में टेस्टी होता है। वहीं यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप अपने पार्टनर या फैमिली को एक बार जरूर बनाकर खिलाएं। तो आइए जानते हैं पनीर कटलेट बनाने की रेसिपी।

Easy Recipe:बारिश के मौसम में चटपटी चीजें खाने का मजा ही अलग होता है। वहीं इन चटपटी चीजों को चाय के साथ एन्जॉय करने का मजा अलग ही होता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को कुछ टेस्टी से बनाकर खिलाना चाहते हैं तो आपके लिए पनीर कटलेट बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपको पनीर कटलेट की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में टेस्टी होता है। वहीं यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप अपने पार्टनर या फैमिली को एक बार जरूर बनाकर खिलाएं। तो आइए जानते हैं पनीर कटलेट बनाने की रेसिपी।
सामग्री
दही - 1 कप
पनीर - आधा कप
ब्रेड क्रम्ब्स - आधा कप
बेसन - एक कप
हरा धनिया - 3 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
भुना जीरा-  1 चम्मच
प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर रख दें। जिससे इसका सारा पानी निकल जाए।
- अब एक कटोरा लें और उसमें बेसन, पनीर, प्याज ( बारीक कटी हुई), हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा, दही और नमक डालें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Dish: सब्जियों के बिना तैयार करें ये राजस्थानी डिश, 10 मिनट में बनकर होती है तैयार
- इसके बाद हाथों पर तेल लगाएं और तैयार मिश्रण से टिक्की बना लें।
- इन टिक्कियों पर ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग करें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को फाई कर लें।
आपकी पनीर कटलेट बनकर तैयार हैं। इसे आप चाय के साथ सर्व करें।

5379487