rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ भरवां बैंगन बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Indian Recipe: आज हम आपके साथ भरवां बैंगन बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने मे बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं। वहीं अगर आप डिनर बनाने का सोच रहे हैं, तो ऐसे में आप आज भरवां बैंगन बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
छोटे बैंगन – 6 
तेल – 3 चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
बेसन – 3 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हींग – एक चुटकी
जीरा – आधा चम्मच
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगनों को अच्छी तरह धो लें और फिर बैंगन को डंठल सहित चार भागों में चीरा लगा लें।मक मिले पानी में 10 मिनट के लिए रखें, ताकि कड़वाहट दूर हो जाए।
- अब आप एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल डालें और फिर बेसन को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इसमें सौंफ, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर, गरम मसाला, नमक और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब गैस बंद करें और तैयार मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप तैयार मसाले को हर बैंगन के अंदर भरें।

यह भी पढ़ें- Summer Special: गर्मियों में ट्राई करें ठंडी-ठंडी मस्कमेलन लस्सी, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछे रेसिपी
- अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करें और फिर जीरा डालकर चटका लें।
- इसके बाद आप भरे हुए बैंगनों को धीरे-धीरे पैन में रखकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए ढककर पका लें।
- आप बीच-बीच में बैंगनों को पलटते रहें। बैंगन पक जाने के बाद गैस बंद करें।
आपके भरवा बैंगन बनकर तैयार है। इसे आप गरमा-गर्म रोटी के साथ सर्व करें।

5379487