Healthy Recipe: मार्केट में तरह-तरह खाने की चीज मौजूद हैं। जिस वजह से बचे घर का खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं बच्चों को सॉस और म्योनीज सबसे ज्यादा पसंद होती है, जो कि सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। आजकल के बच्चे रोटी और पराठा भी सॉस और म्योनीज के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप बच्चों को घर पर म्योनीज बनाकर खिला सकते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। आज हम आपको हेल्दी म्योनीज बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसे आप अपने बच्चों को बनाकर खिला सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं हेल्दी म्योनीज बनाने की रेसिपी।
सामग्री
पनीर - 100 ग्राम
काजू (भीगे हुए) -5
बादाम ( भीगे हुए) - 5
किशमिश- 7
सिरका - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - दो चुटकी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी जार में पनीर, काजू, बादाम और किशमिश डालकर पीस लें।
- आपको इसका फाइन पेस्ट तैयार करना है।
यह भी पढ़ें- Sweet Recipe: महमानों को बनाकर खिलाएं मालपुआ, हर कोई पूछेगा रेसिपी
- इसके बाद आप इसमें सिरका, नमक और काली मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। आपकी म्योनीज तैयाक है। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।










