rajasthanone Logo
Holi Recipe: आज हम आपके साथ गेंहू के आटे की गुजिया बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती हैं। मैदे की गुजिया सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में गेंहू के आटे की गुजिया बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Holi Recipe: होली का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल गुजिया का ही आता है। वहीं मेहमान के घर आने पर दही भल्ले, गुजिया जैसे पकवान परोसे जाते हैं। वहीं आजकल लोग सेहत को लेकर लोग काफी अलर्ट हो गए हैं। ऐसे में लोग मैदे की गुजिया को अवॉइड करते हैं, क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आज हम आपको गेहूं के आटे की गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बहुत ही टेस्टी और खस्ता बनकर तैयार होती हैं। आइए जानते हैं गेंहू के आटे की गुजिया बनाने की रेसिपी के बारे में। 

यह है तरीका

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गेहूं के आटे में कम से कम 2 चम्मच घी का मोयन डालकर अच्छे से तब तक गूंथे जब तक आटा अपनी शेप न ले ले। इसे आप कसकर मुठ्ठी बांधकर गूंथे। यही एक खास स्टेप होता है जिससे आपकी गुजिया बेहतर बनती है। आपको बता दें कि गेंहू की गुजिया बनाने के लिए आटा हमेशा सख्त होना चाहिए। आटा गूंथते वक्त पानी या दूध का इस्तेमाल करें। वहीं आप दूध या पानी थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटा गूंथे। आटा गूंथने के बाद आप इसे 30 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें। तब तक आपका आटा सेट हो जाएगा।

ऐसे करें स्टफिंग तैयार

वहीं आप स्टफिंग भरने के लिए खोया, सूजी, ड्राई फ्रूट्स औप पिसी चीनी डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। इसमें आप इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। आप आटे में स्टफिंग भर के गुजिया तैयार कर लें। वहीं आप गुजिया को फ्राई करते हुए इस बात का ख्याल रखें कि आपको इसे तेज आंच पर फ्राई नहीं करना है, क्योंकि गेहूं के आटे को अंदर तक पकने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप तेज आंच में गूजिया फ्राई करेंगे तो यह ऊपर से तो लाल हो जाएगी, लेकिन अंदर से कच्ची रहेगी। और ठंडी होने के बाद बेकार लगेंगी। इसलिए आप हमेशा गुजिया को धीमे से मीडियम आंच पर ही फ्राई करें और आप इसे धीरे-धीरे गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। ऐसा करने से आप गुजिया टेस्टी और कुरकुरे बनेगी।

5379487