rajasthanone Logo
Snacks Recipe: आज हम आपके साथ शाम की चाय के लिए टेस्टी सोया-अरहर दाल की टिक्की बनाने की रेसिपी बनाने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है

Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ ज्यादातर लोग चटपटा नाश्ता पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग समोसा या तले-भुने स्नैक्स खाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ हल्का और हेल्दी बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप सोया-अरहर दाल टिक्की बनाकर खा सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी होती है और इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
अरहर दाल – आधा कप।
सोया चंक्स – आधा कप।
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)।
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)।
लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच।
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)।
चावल का आटा – 2 चम्मच।
चाट मसाला – आधा चम्मच।
जीरा पाउडर – आधा चम्मच।
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच।
नमक – स्वाद अनुसार।
तेल – फ्राई करने के लिए।

विधि
- सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसके बाद इन्हें पानी से अच्छी तरह निचोड़कर मिक्सी में डालें और पीस लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में उबली हुई अरहर दाल और पिसा हुआ सोया चंक्स डालें।
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं।-
-फिर चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें चावल का आटा या कॉर्न फ्लोर मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- हाथों पर हल्का तेल लगाकर मिश्रण से टिक्की का आकार दें।
- अब नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- आपकी हाई-प्रोटीन अरहर दाल और सोया टिक्की तैयार है।
- इसे हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

5379487