rajasthanone Logo
Healthy Recipe: आज हम आपके साथ सूजी के पराठे बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इन्हे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

Healthy Recipe:ज्यादातर घरों में सुबह के समय पराठा नाश्ते में खाया जाता है। जिसमें आलू या फिर प्याज का पराठा का सेवन ज्यादा किया जाता है। ऐसे में अगर आप हर रोज इस तरह का पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी सूजी के पराठे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। साथ ही इसे  बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
सूजी - 1 कप 
गेंहू का आटा - 1/2 कप 
पानी - 1/4 कप 
प्याज - 1
हरी मिर्च - 1 
अदरक- लहसुन पेस्ट- आधा चम्मच
हरा धनिया -  2 बड़े चम्मच 
नमक - स्वाद अनुसार
अजवाइन - 1 चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
घी - फ्राई करने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी और गेंहू का आटा डालें।
- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और मसाले डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें- Perfect Rajasthani Gatte: घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट गट्टे, बस डालें ये जरूरी चीज
- फिर अब हाथ में थोड़ा तेल लगाकर आटे से लोई बनाएं।
-  इसे हल्के हाथ से बेलें और फिर तवे को गर्म करें और पराठा डालकर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा सेक लें।
आपका सूजी का पराठा बनकर तैयार है। इसे आप गरमा-गर्म सर्व करें।

5379487