Breakfast Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी नाश्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप सिर्फ 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
दही – आधा कप
सूजी – आधा कप
चावल का आटा – 1/3 कप
बेसन – 1/3 कप
गेहूं का आटा – 1/3 कप
पत्ता गोभी (बारीक कटी) – आधा कप
गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1
प्याज (बारीक कटा) – 1
हरा धनिया – आवश्यकतानुसार
जीरा – आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार।
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें सूजी, बेसन, चावल का आटा और गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। अब इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
इसके बाद बैटर में जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। फिर इसमें कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब नमक और बेकिंग सोडा डालें। बैटर की कंसिस्टेंसी न ज्यादा पतली हो और न ही बहुत गाढ़ी।
अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। तैयार बैटर को अपनी पसंद के आकार में पैन पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें। आपका हेल्दी वेज नाश्ता तैयार है। इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।










