Healthy Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए समय बहुत कम समय होता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि वह सुबह क्या हेल्दी नाश्ता बनाएं। ज्यादातर घरों में सुबह पराठे बनाकर खाए जाते हैं। अगर आप भी रोज-रोज पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो आप हेल्दी रोटी कर सकते हैं। आज हम आपको आलू और सूजी की बहुत ही टेस्टी रोटी बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप सूजी आलू की बहुत ही टेस्टी रोटी बना सकते हैं। इसे आप सुबह में चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सूजी आलू की रोटी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
सूजी - 1 कप
गेहूं का आटा -आधा कप
जीरा - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
तेल - एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
अजवाइन - आधा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी को छानकर इसमें गर्म पानी डालें और अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।
- पानी डालने के बाद आप बाउल को ढक कर 6 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरीके से फूल जाए।
- अब आप सूजी में गेहूं का आटा, उबले हुए आलू और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसमें हरा धनिया और तेल डालें। सभी चीजों को मिलाकर आप सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के बाद 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- Bharta Recipe: बैंगन नहीं, इस बार ट्राई करें आलू-टमाटर भर्ता,स्वाद ऐसा कि रोटी कम पड़ जाए
- इसके बाद इससे आप छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर रोटियां बेलें।
- अब आप तवे को गर्म करके धीमी आंच पर दोनों तरफ से रोटी को अच्छे से सेंक लें।
आपकी रोटियां बनकर तैयार है। इसे आप अचार या दही के साथ गरम-गरम सर्व करें।










