rajasthanone Logo
Thick Curd Recipe: लोगों की शिकायत होती है कि घर में बाहर जैसा गाढ़ा दही नहीं जमता। ऐसे में आज हम घर पर ही मार्केट जैसा गाढ़ा दही जमाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

Thick Curd Recipe: गर्मियों में सभी लोग ठंडी- ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। जिसमें दही का नाम सबसे ऊपर आता है। गर्मी के मौसम में दही शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ज्यादातर लोग इसे घर में बनाना पसंद करते हैं। वहीं लोगों की शिकायत होती है कि घर में बाहर जैसा गाढ़ा दही नहीं जमता। ऐसे में आज हम घर पर ही मार्केट जैसा गाढ़ा दही जमाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक लीटर दूध, एक कप मिल्क पाउडर और एक कप दही जमाने के लिए
ऐसे जमाएं दही
- गाढ़ा दही जमाने के लिए आप सबसे पहले दूध को गर्म करने से पहले इसमें दूध पाउडर मिलाएं।  दूध पाउडर मिलाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें गांठ न पड़े।
- इसके बाद दूध को 2 उबाल आने तक पका लें। फिर दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। ध्यान रखें की दूध पूरी तरह से ठंडा न हो। 

- दूध इतना गर्म रहे जितना आपकी उंगली सहन कर सके। अब इसमें दही मिला दें। 
- इसके बाद आप बर्तन को एल्यूमिनियम फॉइल से ढकें।
- इसके बाद आप इस बर्तन को हॉट पॉट  के अंदर रख दें।
- इसके अलावा आप इसे कूकर में भी रख सकते हैं। इसके लिए आप कूकर को हल्का गर्म करें और इसमें मोटा कपड़ा रख दें।
- अब इसमें आप दही वाला बर्तन रख कर कूकर का ढक्कन लगा दें। ऐसा करने से दही बहुत ही कम समय में जम जाएगा।

5379487