Dough Storage Tips: आजकल महिलाएं समय बचाने के लिए आटे को गूंदकर फ्रिज में रख देती हैं, लेकिन कुछ समय बाद आटा काला पड़ जाता है। आपको बता दें कि इसके पीछे कुछ गलतियां होती हैं, जिस वजह से आटा काला पड़ जाता है और फिर इसके स्वाद में भी फर्क आ जाता है। कई बार आटे से बदबू भी आने लगती है। इसलिए आज मैं आपको इस लेख में कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
आपको बता दें कि जब आप गेहूं का आटा पानी से गूंदते हैं, तो उस वक्त उसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम हवा की ऑक्सीजन के साथ क्रिया करता है। इस रासायनिक प्रक्रिया को ऑक्सीकरण (ऑक्सीडेशन) कहते हैं। आटे का सीधा संपर्क हवा से जितना ज्यादा होगा, यह उतनी तेजी से काला पड़ने लगेगा।
अगर आप आटा अच्छे से गूंदना चाहते हैं, तो इसके लिए गूंदते वक्त सारा पानी एक साथ न डालें, बल्कि धीरे-धीरे पानी मिलाएं। इससे आटा चिपचिपा नहीं होता है।
मुलायम और फूली रोटी बनाने के लिए आप आटे को 5 से 10 मिनट अच्छे तरीके से गूंदें। वहीं, आटा गूंदते समय पानी में थोड़ा सा दूध मिला लें। इससे रोटी बहुत सॉफ्ट बनती है और आटे का कलर भी जल्दी चेंज नहीं होता है।
आटा गूंदने के बाद इसे खुला न रखें। इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें। अगर आपके पास एयरटाइट डिब्बा नहीं है, तो इसके लिए आप आटे को किसी बर्तन में रखें और ऊपर से क्लिंग रैप या एल्युमिनियम फॉयल पूरी तरह से लगा दें।










