rajasthanone Logo
Samosa Chaat Recipe: आज हम आपके साथ समोसा चाट बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं।

Samosa Chaat Recipe: बरसात के मौसम में हर किसी का मन चटपटा खाने का करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग समोसे खाना पसंद करते हैं। तो आपको बता दें कि आप समोसा चाट बनाकर भी खा सकते हैं। इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार उंगली चाटते रह जाएंगे। आपको बता दें कि इसे बनाने के लिए ज्यादा झंझट की जरूरत भी नहीं होती है। बस आपको कुछ चीजें मिलाकर इसे झटपट तैयार करना है। तो चलिए जानते हैं समोसा चाट बनाने की बेहतरीन रेसिपी।

सामग्री
समोसे – 2
दही – आधा कप
इमली की चटनी – 2 बड़े चम्मच
पुदीना-धनिया की चटनी – 2 बड़े चम्मच
टमाटर – आधा
प्याज – आधा
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
अनार के दाने – 1 बड़ा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
सेव – 1 बड़ा चम्मच
विधि

समोसा चाट बनाने के लिए सबसे पहले समोसों को ओवन में 2 से 3 मिनट के लिए गर्म कर लें। इसके बाद समोसों को प्लेट में रखें और हल्के हाथों से 2-3 टुकड़ों में तोड़ लें।

अब फेंटी हुई दही को समोसों के ऊपर अच्छी तरह डालें। इसके बाद ऊपर से इमली की खट्टी-मीठी चटनी डालें। फिर पुदीना-धनिया की चटनी डाल दें।

इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें। अब ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।

अंत में हरा धनिया और अनार के दाने डालकर ऊपर से थोड़ी-सी सेव डाल दें। आपकी चटपटी और स्वादिष्ट समोसा चाट बनकर तैयार है। इसे चाय के साथ एंजॉय करें।

5379487