Tasty Chutney Recipe: अक्सर महिला इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि वे आज खाने में ऐसा क्या बनाएं जो सभी को पसंद आए। ऐसे में महिलाएं सब्जी और दाल को अलग-अलग तरीके से बनाती हैं। वहीं दाल- सब्जी खाकर लोगों का मन भर जाता है। ऐसे में चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। वहीं आप हम आपको इस लेख में बहुत ही चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। यह चटनी आपकी सादे से खाने को भी बहुत स्वादिष्ट बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में।
सामग्री
लहसुन - 6 कलियां
दही - आध कप
हरी मिर्च - 3
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च - आधा चम्मच
प्याज - 1
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल -एक चम्मच
जीरा -आधा चम्मच
राई - आधा चम्मच
विधि
- इस चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन की कलियों को सिलबट्टे या ओखली में डालें।
- इसके बाद इसमें आप हरी मिर्च, हरी धनिया डालकर कूट लें।
- अब आपको इसमें दही डालना है और एक साथ पीस लेना है।
- इसके बाद इसमें आप कटी हुई प्याज, लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर और नमक डालकर पीस लें।
- अब आपको चटनी पीसने के बाद से कटोरी में निकाल लेना है।
- फिर आप एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें आप जीरा और राई डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें तैयार की हुई चटनी को डालकर तड़का लगा लें।
- आपकी टेस्टी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप रोटी-पराठा के साथ सर्व करें।










