rajasthanone Logo
Leftover Roti Recipe: आज हम आपके साथ बची हुई रोटी से टेस्टी चूरमा तिल बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Leftover Roti Recipe: ज्यादातर घरों में महिलाएं बची हुई रोटी को लेकर परेशान रहती हैं। ऐसे में इस परेशानी का हल निकालते हुए हम आपको बची हुई रोटी की एक बहुत ही जबरदस्त रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है और खाने में भी बहुत लाजवाब होती है। इसके साथ इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। आज हम आपको इस लेख में बची हुई रोटी से चूरमा तिल बर्फी बनाने का तरीका बताएंगे तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
बची हुई रोटी - 2
चाशनी रसगुल्ला की चाशनी - 2 कटोरी
सफेद तिल - 2 चम्मच
छोटी इलायची - 2 
देसी घी - 2 चम्मच 
बादाम - 15 
खोया - चार छोटी चम्मच 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में तिल को 2 से 3 मिनट के लिए रोस्ट कर लें।
- अब आप रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें।
- इसके बाद आधे से ज्यादा तिल को मिक्सी जार में डालकर पीस लें।
- फिर आप कढ़ाई गर्म करें और उसमें देसी घी डाल दें।
- इसमें आप पिसी हुई रोटी को 2 से 3 मिनट के लिए रोस्ट करें फिर चाशनी को गर्म करके खोया डाल दें।

यह भी पढें- Nimona Recipe : रोटी-चावल दोनों के साथ जमे ऐसा स्वाद, जानिए मटर निमोना बनाने का असली देसी तरीका
- इसे आप अच्छे से मिला लें और उसके बाद इसके ऊपर रोटी डालकर देसी घी डालें और पिसे हुए तिल डाल दें।
- फिर कटे हुए बादाम और दरदरी पिसी इलायची डालकर अच्छे से मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर डो तैयार करें।
- इसके बाद इसमें आप तैयार मिक्सर को फैला लें। बादाम और रोस्टेड तिल डाल दें, फिर आप कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद आप अपनी पसंद की शेप काट लें। आपकी चूरमा तिल बर्फी बन कर तैयार है। इसे आप प्लेट में रखकर सर्व करें।

5379487