rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी आलू- गोभी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। वहीं यह बनाने में बहुत ही आसान होती है।

Veg Recipe:आलू-गोभी की सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। वहीं, इसे पराठे और पूरी के साथ लोग बड़े शौक से खाते हैं। इसे बनाने की हर किसी की अपनी अलग रेसिपी होती है। आज हम आपको आलू-गोभी की सब्जी बनाने की एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे। अगर आपने इस तरीके से आलू-गोभी की सब्जी बनाकर खाई, तो आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे। यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं आलू-गोभी की टेस्टी रेसिपी।

सामग्री
फूलगोभी – 1
आलू – 2
तेल – 2 चम्मच
प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
तेज पत्ता – 1
दालचीनी का टुकड़ा – 1
लौंग – 2
हरी इलायची – 2
जीरा – 1 चम्मच
काली मिर्च – आधा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गरम मसाला – आधा चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी को अच्छी तरह धोकर काट लें।
- आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और धो लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर आलू के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद गोभी के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई करें और इन्हें भी निकालकर अलग रख दें।
- अब उसी कढ़ाई में तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
- फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं।
- अब टमाटर डालें और मसाले को तब तक भूनें, जब तक तेल अलग न होने लगे।
- इसके बाद आलू और गोभी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- काली मिर्च और जीरा को दरदरा पीसकर डालें।
- फिर हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर मिला लें।
- ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर सब्जी को पकने दें।
- जब आलू और गोभी अच्छी तरह गल जाएं, तब ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
आपकी स्वादिष्ट आलू-गोभी की सब्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

5379487