Evening Snacks Recipe: शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में लोग बाजार का खाना खा लेते हैं, जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आप घर पर आलू और सूजी का लाजवाब नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से काफी सॉफ्ट होता है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में टेस्टी आलू-सूजी स्नैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री:
आलू – 1
सूजी – 1 कप
पानी – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा चम्मच
जीरा – आधा चम्मच
कसूरी मेथी – आधा चम्मच
लहसुन की कलियां – 4
हरी मिर्च – 1
देसी घी – 2 बड़े चम्मच
कलौंजी – 1 छोटा चम्मच
सेवई – 2 बड़े चम्मच
गेहूं का आटा – आवश्यकतानुसार
तेल – तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे पानी में भिगोकर रख दें, ताकि उसका स्टार्च निकल जाए। दूसरी तरफ सूजी में पानी डालें। साथ ही नमक, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, जीरा और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डाल दें। घी गर्म होने के बाद उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डाल दें। जब आलू सॉफ्ट हो जाए, तो इसमें सूजी का बैटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स होकर आटे जैसी दिखने लगें, तब गैस बंद कर दें।
- अब तैयार मिश्रण की गोल-गोल टिक्कियां बनाकर अलग रख लें। इसके बाद एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। उसमें कलौंजी और सेवई डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। फिर तैयार टिक्कियों को इस घोल में डिप करके गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें। आपकी स्वादिष्ट आलू-सूजी की कुरकुरी टिक्कियां तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।










